फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

गिद्दा और भंगड़े के साथ हर्षोल्लास से मनाई गई लोहड़ी

Tue, 14 Jan 2020 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
cultural
लखीमपुर खीरी। सोमवार को जिले भर में लोहड़ी पर्व धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सिख समुदाय के पुरूषों, महिलाओं, नवविवाहिताओं और बच्चों ने घर के आंगन में अलाव जलाया। अग्नि की परिक्रमा करके भंगड़े और गिद्दा के साथ नृत्य किया। साथ ही सरसों का साग और मक्के की रोटी का भी आनंद लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला नौरंगाबाद में सन्नी सिंह ने परिवार के साथ ही अपने मित्रों संग लोहड़ी को परंपरागत ढंग से मनाने के लिए अलाव जलाया। इसके बाद अग्नि जलाकर लोगों ने परिक्रमा की। परंपरागत गीत गाकर और गिद्दा-भंगड़े के साथ जमकर मस्ती की। अग्नि में अनाज अर्पित कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। नवविवाहित जोड़ों ने विशेष रूप से एक साथ अग्नि के फेरे लिए। मोहल्ला पंजाबी कालोनी में सुखप्रीत कौर, रसमीत कौर ने पारंपरिक ढंग से लोहड़ी पर्व मनाया।
विज्ञापन

गुरुवाणी सुन, परिक्रमा कर मनाई लोहड़ी
गोला गोकर्णनाथ। कुम्हारन टोला स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु सिंह सभा द्वारा लोहड़ी का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। गुरुद्वारे में रागी गुरदीप सिंह ने गुरुवाणी, शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। उसके बाद गुरुद्वारा परिसर में अग्नि जलाई और उसमें मूंगफली, रेवड़ी, भुना हुआ मक्का डालकर सुख समृद्धि की प्रार्थना की। वहीं अपने-अपने घरों में भी आग जलाकर गीत, संगीत, शबद-कीर्तन, भांगड़ा के साथ हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया। पंजाबी कालोनी में नव विवाहित दंपति में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर गुरदीप सिंह, ज्ञानी गुरुमुख सिंह, प्रीतम सिंह, अर्शदीप सिंह, नवदीप सिंह, मनदीप सिंह, हैप्पी सिंह, यशपाल सिंह, अरजिंदर सिंह ने एक दूसरे से गले मिलकर लोहड़ी की ़शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिद्दा और भंगड़े के साथ मनाई लोहड़ी
बांकेगंज। क्षेत्र में लोहड़ी के मौके पर सिख और पंजाबी समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा और घरों में अपनों के साथ खुशियां मनाई। सोमवार शाम ढलते ही घरों में अलाव जलाकर उसके चारों ओर परिक्रमा कर गीत-संगीत के साथ भंगड़ा और गिद्दा नृत्य किया। इस बीच परिवार के बुजुर्ग और महिलाओं ने कीर्तन किया। साथ ही अग्नि में अनाज, रेवड़ी आदि सामग्री अर्पित की। परंपरा के इस अद्भुत संगम के मौके पर युवाओं ने विशेष रूप से भंगड़ा करके लोगों का मन मोह लिया। युवाओं और नव विवाहिताओं में लोहड़ी को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।

लोहड़ी पर बाजार में रही चहल-पहल
मैलानी। लोहड़ी पर्व पर बाजार में चहल-पहल रही। बाजार में लोहड़ी पर बिकने वाली सामग्री की कई दुकानें पर सजी थीं। दोपहर बाद सिख समाज के लोगों का बाजार में आवागमन शुरू हो गया। लोगों ने दुकानों से मूंगफली, रेवड़ी, पॉपकार्न, गजक आदि की खरीदारी की। शाम तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। उसके बाद लोगों ने घरों में परंपरागत तरीके से लोहड़ी का त्योहार मनाया और आस पड़ोस के लोगों को रेवडियां मूंगफली आदि बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed