फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

पाश्चात्य संस्कृति से देश में बढ़ा रहा अपराध

Thu, 19 Dec 2019 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
cultural
लखीमपुरखीरी। श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पंडित हरिकृष्ण शास्त्री ने भरत एवं प्रहलाद चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को स्वयं को ईश्वर सौंप देना चाहिए और कर्म के आधार पर कार्य करना चाहिए। जिस तरह प्रहलाद ने स्वयं को भगवान के सुपुर्द कर उनको प्राप्त कर लिया। ईश्वर कभी भी अपने भक्त का अहित नहीं होने देते। उन्होंने कपिलदेव भगवान की कथा और उनके द्वारा अपनी माता को गंगा सागर में मुक्ति का वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि कन्या पूजन सभी को करना चाहिए। देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर कहा कि पाश्चात्य संस्कृति का बढ़ता चलन अपराधों को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में रामचरित मानस और गीता सार पढ़ाया जाना चाहिए। इससे बच्चे संस्कारी बनकर समाज और देश के लिए उपयोगी साबित होंगे। आचार्य संजय मिश्रा, डॉ. आरपीएस चौहान, भानू सिंह, रजनी मिश्रा, वंदना सिंह, कौशल तिवारी, अनिल अमल, प्रदीप सिंह, पीयूष जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed