{"_id":"5df7c85c8ebc3e87c11d6b8a","slug":"cultural-lakhimpur-news-bly388119870","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने अभिनय से बच्चो ने सिस्टम को जगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने अभिनय से बच्चो ने सिस्टम को जगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज। नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव एवं अलंकरण समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने अभिनय से सिस्टम को जगाने की कोशिश कर आगंतुकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सांसद अजय मिश्रा टेनी, सदर विधायक योगेश वर्मा और श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने मेधावियों को पुरस्कृत किया।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां शारदे की वंदना से हुआ। बच्चों ने ग्रुप डांस, गतका, शिव तांडव, पंजाबी, फॉक और गिद्दा डांस प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं स्वच्छ भारत, सेव ट्री, सेव गर्ल और ये इंडिया है यहां सब चलता है आदि नाटक मंचन कर खूब वाहवाही लूटी। सांसद अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और विकास में माता-पिता के साथ ही गुरुजनों की भूमिका अहम होती है। आरएसएस के विभाग प्रचारक रामय जी ने कहा शिक्षा ऐसी हो जो राष्ट्र निर्माण में सहायक हो। कॉलेज के एमडी एसएस कंबोज ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन पुष्पेंद्र मिश्रा ने किया। इस मौके पर जरनैल सिंह, रामनरेश मिश्रा, दर्पण सिंह, जुली, अमिता, शिखा समेत कई लोग मौजूद रहे।