{"_id":"5df7c85a8ebc3e87fa54dd3b","slug":"cultural-lakhimpur-news-bly3881139102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमत यज्ञ के साथ वार्षिकोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमत यज्ञ के साथ वार्षिकोत्सव का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। गोकर्ण तीर्थ के निकट श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर के सात दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन हनुमत यज्ञ, कन्या भोज, भंडारे के साथ हुआ।
समापन पर पुजारी प्रमोद कुमार पांडे ने वैदिक मंत्रोचार के साथ मुख्य यजमान बहराइच डीएम शंभु कुमार, ट्रस्ट अध्यक्ष एसडीएम अखिलेश यादव, तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी से हनुमत यज्ञ में आहुतियां डलवाई। मुख्य यजमान ने सात दिन तक विभिन्न प्रसंगों पर कथा सुनाने वाले कथा व्यास बरेली के रामदेव शास्त्री, लालता तिवारी, धर्मेंद्र पांडे, रोशन लाल, शशि प्रकाश और भक्त सेवानिवृत्त शिक्षक परेली निवासी रामकिशोर शुक्ला को भी सम्मानित किया। श्रद्धालुओं ने कन्या भोज, भंडारा कराकर प्रसाद वितरित कराया। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष एसडीएम अखिलेश यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं के सहयोग से वर्ष में दो बार भव्य धार्मिक आयोजन कराए जाएं।
इस मौके पर अवनि कुमार पांडे, अवधेश मिश्र, नीरज मिश्र, सुनील बाजपेई, राजेश बाजपेई आदि मौजूद रहे।
अस्वस्थ सेवादार पिंटू बाजपेई से मिले बहराइच डीएम
सेवादार शिवकुमार बाजपेई पिंटू कई वर्षों से अस्वस्थ हैं। डीएम बहराइच शंभू कुमार ने अधिकारियों के साथ उनके घर जाकर हालचाल लिया। हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
मंदिर परिसर में शिव ध्यान केंद्र बनवाने की योजना
जिस स्थान पर आज भव्य मंदिर और नीलकंठ मैदान स्थापित है, वहां वर्ष 2013 से पहले दलदल, गंदगी का साम्राज्य हुआ करता था। तत्कालीन एसडीएम आईएएस शंभुकुमार के प्रयास से आज वही स्थान नगर में आकर्षण का केंद्र बना है। शंभु कुमार ने बताया कि पहली पोस्टिंग के साथ भगवान शिव की नगरी में मन रम गया। मानसिक विकार दूर करने के लिए सत्संग भवन के ऊपरी मंजिल पर भगवान शिव ध्यान केंद्र बनवाने की योजना है।