{"_id":"5debfbaf8ebc3e1baf7ad3f4","slug":"cultural-lakhimpur-news-bly387075829","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब संसार ठुकरा देता है तो भगवान अपनी गोद में देता है शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब संसार ठुकरा देता है तो भगवान अपनी गोद में देता है शरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। त्रिलोक गिरि मंदिर परिसर में हो रहे श्री रुद्र महायज्ञ एवं विशाल मानस वेदांत सम्मेलन में जहां एक ओर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डालीं वहीं दूसरी ओर वक्ताओं ने वेदांत चर्चा कर लोगों को सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
आयोजक पंकज मिश्र महारथी के निर्देशन में हो रहे सम्मेलन में यज्ञाचार्य राजेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं से आहुतियां डलवाईं और कहा कि यज्ञ की परिक्रमा करने मात्र से मानव को यज्ञ करने के समान पुण्य प्राप्त होता है। जो व्यक्ति सच्चे मन से अनुष्ठान करते हैं, उनकी मनौती शीघ्र पूरी होती है। हरदोई के वक्ता अतुल कुमार मिश्र ने स्वयंभू मनु तपस्या का प्रसंग सुनाया, वहीं विठूरधाम के अजयानंद महाराज ने भक्त ध्रुव का चरित सुनाकर लोगों से कहा कि जब संसार ठुकरा देता है तो भगवान अपनी गोद में भक्त को शरण देता है। मानव ईश्वर की भक्ति कर जग में परम पद को प्राप्त होता है। भक्त जब मुसीबत में हो तो समझना चाहिए ईश्वर उसके धैर्य की परीक्षा ले रहा है।
रामकुमार सिंह, पंकज बाजपेयी, अरविंद सिंह, पंकज गुप्ता, आलोक तिवारी, महेंद्र वर्मा, राजकिशोर तिवारी, प्रमोद गुप्ता, दुर्गा प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।