{"_id":"65aacc4dc56ea0e8d60df1f5","slug":"ct-scan-service-stopped-now-you-will-have-to-spend-rs-3-4-thousand-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-13253-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीटी स्कैन सेवा ठप... अब खर्च करने होंगे 3-4 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीटी स्कैन सेवा ठप... अब खर्च करने होंगे 3-4 हजार
विज्ञापन
सीटी स्कैन मशीन।- संवाद
लखीमपुर खीरी। पुराने जिला अस्पताल में निशुल्क सीटी स्कैन सुविधा पूरी तरह ठप हो गई है। सीटी स्कैन मशीन को गोदाम में शिफ्ट किया जा रहा है। अब यह सुविधा दोबारा कब शुरू होगी, कुछ पता नहीं है। सीटी स्कैन के लिए शुक्रवार को दूर-दराज से आए मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। सरकारी व्यवस्था ठप होने पर अब लोगों को प्राइवेट में तीन से चार हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
जिला अस्पताल में वर्ष 2017 से सीटी स्कैन सुविधा लोगों को दी जा रही थी। रोजाना 18 से 20 मरीजों का निशुल्क सीटी स्कैन किया जाता था। अब तक जनपद के 26 हजार से अधिक मरीज इसका लाभ उठा चुके हैं, लेकिन अब किसी भी मरीज को इसका लाभ नहीं मिलेगा। एचएलएल फाइफ केयर कंपनी का अनुबंध खत्म होने पर मरीजों के लिए यह सुविधा बंद कर दी गई है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को मशीन को दूसरी जगह रखने के निर्देश दिए हैं। रोज की तरह शुक्रवार को भी काफी मरीज सीटी स्कैन कराने पहुंचे, लेकिन सभी को मायूस होकर लौटना पड़ा।
अस्पताल में भर्ती हैं जहरुन, नहीं हो सकी जांच
गोला के लाल्हापुर निवासी जहरुन निशा को पेट में दर्द की शिकायत है। कई डॉक्टर को दिखाया, लेकिन कोई भी फायदा नहीं हो सका। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। शुक्रवार को डॉक्टर ने सीटी स्कैन के लिए लिखा। जहरुन अपने पति इस्तियाक बेग की मदद से शहर के पुराने जिला अस्पताल में पहुंची, जहां उनको मायूसी हाथ लगी। पति ने बताया कि वह कपड़े की फेरी लगाते हैं। प्राइवेट में सीटी स्कैन चार हजार रुपये का है, जो कराना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
25 किलो मीटर दूर से आए, हाथ लगी मायूसी
कस्ता क्षेत्र के करनपुर निवासी अजय मिश्रा भी परिवार के एक सदस्य का सीटी स्कैन कराने पहुंचते हैं, लेकिन मायूसी के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगा। अजय ने बताया कि 25 किलोमीटर का सफर कर पहुंचे। घंटों लाइन में लगकर जैसे-तैसे डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने सीटी स्कैन लिखा। अब मना कर दिया गया। प्राइवेट में काफी महंगा है, जो कराना मुश्किल होगा।
डॉक्टर न लिखें सीटी
सीएमओ ने जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी, पीएचसी के डॉक्टर को निर्देश दिए हैं कि अग्रिम आदेशों तक सीटी स्कैन न लिखें। कंपनी का अनुबंध खत्म होने पर फिलहाल सेवा बंद है। आदेश दोपहर 12 बजे के बाद डॉक्टरों को भेजा गया, लेकिन इससे पहले कई डॉक्टर मरीजों को सीटी स्कैन लिख चुके थे।
प्राइवेट में ये हैं रेट
-पूरे पेट का सीटी स्कैन- 7800
-सिर का सीटी स्कैन- 3000
-चेस्त का सीटी स्कैन -5600
वर्जन
कंपनी का अनुबंध खत्म होने पर सीटी स्कैन व्यवस्था फिलहाल बंद है। जिले में जल्द ही 128 लेयर की नई मशीन आ जाएगी, जो काफी बेहतर होगी। यह मशीन मात्र 16 लेयर की है। नई मशीन के लिए शासन स्तर से प्रक्रिया चल रही है।
-डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ