फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CT scan is closed... patients are running to Lucknow for MRI

Lakhimpur Kheri News: सीटी स्कैन बंद... एमआरआई के लिए लखनऊ की दौड़ लगा रहे मरीज

Wed, 19 Mar 2025 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
CT scan is closed... patients are running to Lucknow for MRI
जिला अस्पताल में जांच के लिए लगी मरीजों की भीड़। स्रोत : संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में कई मुख्य जांचें नहीं हो रही हैं। इससे मरीजों को प्राइवेट लैब में महंगा दाम पर जांचें करानी पड़ रही हैं। या फिर जांच के लिए 135 किलोमीटर की दूरी तय कर लखनऊ तक सफर करना पड़ रहा है। इससे मरीजों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेडिकल कॉलेज चालू हो जाने के बाद इन समस्याओं से निजात मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक व दवा की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीज मायूस होते हैं। अब जांच के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। पहले सीटी स्कैन की सुविधा जिला अस्पताल में थी, लेकिन जिला अस्पताल के मोतीपुर ओयल में जाने और जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निर्माण शुरू होने के बाद से मरीजों के लिए यह सुविधा भी डेढ़ साल से बंद है। वहीं एमआरआई जांच के लिए मरीजों को राजधानी लखनऊ तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा हार्ट के लिए टूडी इको और कोविड के लिए ट्रू-नॉट की जांच भी जिला अस्पताल में नहीं होती है। प्रतिदिन करीब 1300 से 1500 तक मरीज जिला अस्पताल आते हैं। इसमें करीब 10 प्रतिशत लोग इन जांचों के सहारे रहते हैं। इसके बावजूद उन्हें कई वर्षों से यह सेवा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जांच न मिल पाने के कारण उन्हें मजबूरन मोटा पैसा खर्च कर प्राइवेट लैब में जांच करानी पड़ रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारी जल्द से जल्द इन जांचों को शुरू कराने की महज बात कर रहे हैं।

-------------------------
प्राइवेट लैब में इतनी खर्च होती है रकम

एमआरआई - करीब 6500 से शुरुआत
सीटी स्कैन - 2700-3000
टूडी इको - 2500-3000
ट्रू नॉट - 1500-2000
-------------------------
मेडिकल कॉलेज शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। इसके बाद जो जांच नहीं हो पा रही हैं, वह भी शुरू हो जाएंगी। उच्च क्वालिटी की सीटी स्कैन मशीन लगवाई जाएगी, जो अन्य मशीनों की अपेक्षा चार गुना बेहतर होगी।
डॉ. संतोष गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed