फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crusher trader dies in pickup accident

Lakhimpur Kheri News: पिकअप की टक्कर से क्रसर व्यापारी की मौत

Mon, 11 Aug 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 11 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Crusher trader dies in pickup accident
मृतक दिलीप की फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला संकटा देवी निवासी क्रसर व्यापारी दिलीप (40) की मौत हो गई। रविवार देर शाम वे घर से टहलने के लिए स्कूटी से निकले थे। इसी दौरान एलआरपी चौकी से चंद कदमों की दूरी पर पिकअप से उन्हें टक्कर लग गई। हादसे में उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आईं। अधिक रक्तस्राव होने की वजह से परिजन जब तक उन्हें जिला अस्पताल ले जा पाते, इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंच गया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed