फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crowds gathered in Shiva temples, devotees were seen in enthusiasm and performed Jalabhishek

Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिरों में रही भीड़, उत्साह में दिखे श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Mon, 28 Jul 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in Shiva temples, devotees were seen in enthusiasm and performed Jalabhishek
पलिया से निकलता कांवड़ियों का जत्था। स्रोत कांवड़िया
लखीमपुर खीरी। सावन माह के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की अधिक संख्या रही। श्रद्धालुओं ने भोले बाबा पर जलाभिषेक के बाद बेलपत्र, फूल, भांग और धतूरा चढ़ाया। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख प्राचीन मंदिरों भुईफोरवनाथ और जंगली नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भुईफोरवनाथ मंदिर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गईं, जिससे व्यवस्था सुचारू रही। ओयल के मेंढक मंदिर पर भी बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, जल और बेल पत्री चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

रविवार शाम को शहर के बाहरी इलाकों में कांवड़ियों के बड़े बड़े जत्थे गोला के लिए रवाना हुए। अलग अलग क्षेत्र से आ रहे कांवड़ियों के जत्थे में कलाकार और कांवड़िये डीजे की धुन पर नाचते हुए गोला के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन






कई जगहों से निकले कांवड़ियों के जत्थे, वितरित किया प्रसाद
पलियाकलां। पलिया क्षेत्र से कांवड़ियों के जत्थे सोमवार को गोला जाने के लिए कई जगहों से रवाना हुए। पलिया से नंदी यात्रा लेकर कांवड़ियों का जत्था टेहरा शहरी से निकला। अन्य कई जगहों के कांवड़िया पलिया पहुंचे और शारदा नदी तट पर जल भरने के बाद गोला के लिए रवाना हुए। मझौरा गांव में भीरा मार्ग पर ढाबे पर सब्जी, पूड़ी, हलवा का वितरण किया गया। सेमरीपुरवा तिराहे पर भी कांवड़ियों के लिए भंडारे और पानी की व्यवस्था की गई थी। यहां संतापुर कलां, कोरियाना से कांवड़ियों का जत्था गोला रवाना हुआ था।
संपूर्णानगर। सोमवार सुबह सात बजे सिंगाही खुर्द स्थित प्राचीन शिव मंदिर से 48 युवाओं का कांवड़िया दल पूजा अर्चना के बाद प्रथम डाक कांवड़ लेकर यहां से रवाना हुआ। आयोजक आलोक वर्मा ने बताया कि सभी पहली डाक कांवड़ लेकर निकले हैं और जल लेकर गोला जाएंगे। इससे पूर्व मिलेट्री फाम, चीनी मिल मार्ग, संपूर्णानगर बाजार, सिंगाही खुर्द, मुरारखेड़ा, बमनगर, महंगापुर, गुदरिया बाबा होते हुए सभी गोला के लिए रवाना हुए हैं।
मझगईं। क्षेत्र के बौधिया कलां से जितेंद्र कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ हरिद्वार से जल भरकर वापस कांवड़ लेकर आए थे। यहां उन्होंने 17 दिन की पदयात्रा करने के बाद बौधिया कलां के बरमबाबा स्थान पर विधिविधान से पूजा कर जलाभिषेक किया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने चार किलोमीटर पहले ही पलिया-निघासन मार्ग पर पहुंचकर कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। संवाद









कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर किया सम्मान
मैलानी। रविवार की शाम नगर और आसपास के सुरजनपुर, कपरहा कुआं आदि गांवों से रवाना हुए कांवड़ियों पर नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी और समाजसेवी भवानी शंकर माहेश्वरी ने पुष्प वर्षा की। उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित कर यहां से रवाना किया। ये सभी गोला में भगवान शिव को जलाभिषेक कर वापसी करेंगे। अध्यक्ष ने सभी की सुखद और मंगलमय कांवड़ यात्रा की कामना की। संवाद




गोला के लिए निकली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा
निघासन। झंडीराज गांव से सोमवार को डाक कांवड़ यात्रा गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुई। आनंद बाग मंदिर से शुरू तूफानी डाक कांवड़ का झंडी राजमहल में स्वागत किया गया। राजराजेश्वर सिंह ने कांवड़ियों का तिलक और चंदन लगाकर अभिनंदन किया और फल वितरित किए।
हर-हर महादेव के जयघोष के बीच राजराजेश्वर सिंह ने अपने हाथों से झंडी दिखाकर कांवड़ियों को रवाना किया। उन्होंने योगी सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की। राजमहल परिसर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। संवाद




कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा
मोहम्मदी। पंचायती राज सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह ने हनुमान मंदिर गेट के पास कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार बाजपेई, आशीष त्रिवेदी, सुशील वर्मा, सुशील त्रिवेदी, कमलेश वर्मा, सूरज मिश्रा, सूर्य आनंद गुप्ता, सौरभ गुप्ता, नितिन रस्तोगी, सुबोध रस्तोगी, अनुज पांडे आदि ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। पुष्प वर्षा की। संवाद




कांवड़ियों को वितरित किया भंडारे का प्रसाद
भीखमपुर। ममरी-गोला मार्ग से निकलने वाले कांवड़ियों को भंडारे का प्रसाद बांटा गया। रामपुर नहर पुल के पास राहगीरों को शरबत पिलाया गया, जबकि कस्ता भीखमपुर मार्ग स्थित वीरमपुर टंकी पर स्टॉल लगाकर कांवड़ियों, कन्याओं और राहगीरों को भंडारे का प्रसाद दिया गया। संवाद



सरयू नदी से जल लेकर मेंढक मंदिर पहुंचे कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
ओयल। सावन के तृतीय सोमवार को कस्बे के नर्मदेश्वर महादेव मेंढक मंदिर में भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान शिव के दर्शनों के लिए उमड़ पड़ी। साथ ही आसपास क्षेत्र के ग्राम सुंसी, खागी ओयल, पन्योरा सहित कस्बा के हजारों की संख्या में कांवड़ लेकर सरयू नदी से जल लेने गए कांवड़ियों ने कतारबद्ध होकर नर्मदेश्वर का बारी बारी से जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।

कांवड़ियों की सुरक्षा के दृष्टिगत लखीमपुर-सीतापुर हाईवे ओयल बेहजम तिराहे से सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक डायवर्जन की व्यवस्था की गई। इसमें बड़े वाहनों को बेहजम होते हुए गोला भेज गया। कुछ वाहन सुबह से ही लाइन लगा कर हाईवे बंद होने के कारण खड़े हाईवे खुलने का देर शाम तक इंतजार करते रहे। संवाद

पलिया से निकलता कांवड़ियों का जत्था। स्रोत कांवड़िया

पलिया से निकलता कांवड़ियों का जत्था। स्रोत कांवड़िया

पलिया से निकलता कांवड़ियों का जत्था। स्रोत कांवड़िया

पलिया से निकलता कांवड़ियों का जत्था। स्रोत कांवड़िया

पलिया से निकलता कांवड़ियों का जत्था। स्रोत कांवड़िया

पलिया से निकलता कांवड़ियों का जत्था। स्रोत कांवड़िया

पलिया से निकलता कांवड़ियों का जत्था। स्रोत कांवड़िया

पलिया से निकलता कांवड़ियों का जत्था। स्रोत कांवड़िया

पलिया से निकलता कांवड़ियों का जत्था। स्रोत कांवड़िया

पलिया से निकलता कांवड़ियों का जत्था। स्रोत कांवड़िया

पलिया से निकलता कांवड़ियों का जत्था। स्रोत कांवड़िया

पलिया से निकलता कांवड़ियों का जत्था। स्रोत कांवड़िया

पलिया से निकलता कांवड़ियों का जत्था। स्रोत कांवड़िया

पलिया से निकलता कांवड़ियों का जत्था। स्रोत कांवड़िया

पलिया से निकलता कांवड़ियों का जत्था। स्रोत कांवड़िया

पलिया से निकलता कांवड़ियों का जत्था। स्रोत कांवड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed