फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crowds gathered at the agency to get cylinders

Lakhimpur Kheri News: एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़

Tue, 05 May 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 05 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the agency to get cylinders
पलिया के दुधवा तिराहे पर स्थित भारत गैस एजेंसी पर लगी भीड़: संवाद
पलियाकलां। क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। दुधवा तिराहा स्थित भारत गैस एजेंसी पर इन दिनों सुबह होते ही उपभोक्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ता है। स्थिति यह है कि गैस बुक करने और सिलिंडर हासिल करने के लिए लोग भूखे प्यासे लाइनों में खड़े रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


एजेंसी पर उमड़ रही भारी भीड़ के कारण माहौल अक्सर तनावपूर्ण हो जाता है। घंटों लाइन में खड़े रहने के कारण सब्र का बांध टूट रहा है, इससे उपभोक्ताओं के बीच आपस में ही तीखी नोकझोंक और लड़ाई झगड़े की तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। कड़ी मशक्कत और लंबी जद्दोजहद के बाद ही कुछ लोगों को सिलिंडर मिल पा रहा है। जबकि बड़ी संख्या में लोग शाम को खाली हाथ लौट रहे हैं। एजेंसी पहुंचे परेशान उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग कराए कई दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। मजबूरन उन्हें घर का काम छोड़ कर बार-बार गैस एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब से गैस की आपूर्ति बाधित हुई है तब से बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक हर कदम पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की सप्लाई दुरुस्त की जाए ताकि जनता को इस भीषण गर्मी और भागदौड़ से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed