फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crowd gathered to get birth certificate

Lakhimpur Kheri News: जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उमड़ी भीड़

Thu, 19 Jun 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 19 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to get birth certificate
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ब्लॉक सभागार में उमड़ी भीड़।संवाद
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी।
बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए बुधवार को भी विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों पर शिविर लगाए गए। इनमें आवेदकों की भारी भीड़ जुटी। इन शिविरों में कर्मचारियों ने आवेदनों की जांच करने के बाद फाइलें तहसील मुख्यालयों को भेजीं। साथ ही कई आवेदकों के प्रमाणपत्र जारी भी किए गए।
गोला गोकर्णनाथ में
लखीमपुर मार्ग स्थित कुंभी गोला ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में शुरू हुए चार दिवसीय शिविर में 26 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। बीईओ श्रीराम ने बताया कि शिविर 20 जून तक रहेगा। मंगलवार को 26 और बुधवार को 88 आवेदन आए, जिनमें 26 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र जारी हो चुके हैं। उन्होंने बताया अभिभावक आवश्यक प्रपत्रों में प्रार्थना पत्र एवं घोषणा पत्र, दो गवाह, अभिभावक द्वारा नोटरी शपथ पत्र, जन्मतिथि का साक्ष्य, आवेदक के आधार कार्ड की स्वःप्रमाणित छाया प्रति, दोनों गवाहों के आधार कार्ड की स्वःप्रमाणित छाया प्रति लेकर आएं और अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवा लें।
विज्ञापन

पसगवां। ब्लाॅक सभागार में आयोजित शिविर में बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए 65 आवेदन फार्म जमा किए गए। एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार ने बताया 355 आवेदन पत्र जमा किए जाने हैं। शिविर में विकास विभाग और शिक्षा विभाग की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांकेगंज। प्रभारी एडीओ पंचायत आलोक अवस्थी ने बताया कि कुल 67 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें गोला तहसील की नोटरी अधिवक्ता सविता बाजपेयी ने 18 आवेदकों के शपथ पत्र बनाकर एसडीएम गोला कार्यालय में भेज दिए गए। बीडीओ आरके अहिरवार ने बताया कि 18 जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए।
बेहजम।
विकास खंड बेहजम के लोक सभागार में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आयोजित शिविरमें दूसरे दिन भी अव्यवस्थाएं हावी रहीं। भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। शिविरि में कोई ब्लाॅक कर्मचारी नहीं होने से लोगाें को सही जानकारी नहीं मिल पाई, इससे लोग भटकते रहे। एआरपी राजीव सेंगर और जगदीश मिश्र ने बताया की 2:00 बजे तक 23 जन्म प्रमाण पत्रों पर कार्यवाही हुई।

निघासन। बुधवार को आयोजित शिविर में कुल 186 लोगों ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया, 36 लाभार्थियों को मौके पर ही प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए। बीडीओ ने लोगों से अपील की कि वे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और किसी के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article