{"_id":"66c90a80a4bc3b065409f984","slug":"cross-examination-continues-in-tikunia-violence-cross-case-hearing-on-28th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-127594-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस में जिरह जारी, सुनवाई 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस में जिरह जारी, सुनवाई 28 को
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस में शुक्रवार को गवाह वासुदेव शुक्ला ने अपने बयान अदालत में दर्ज कराए। एक अधिवक्ता की जिरह पूरी नहीं हो पाई। इस पर एडीजे देवेन्द्र नाथ सिंह की अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख तय की है।
अभियोजन की ओर से आशीष मिश्र मोनू के अधिवक्ता और एडीजीसी ने बताया कि तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस में मौके पर मौजूद गोला निवासी वासुदेव शुक्ल ने एक तस्वीर पेश की है। गवाह ने बताया कि आशीष मिश्र मोनू बनवीरपुर में आयोजित दंगल में एक बजे से साढ़े तीन बजे तक मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
उसके बाद बचाव की ओर से गुरविंदर के वकील ने जिरह शुरू की। लेकिन अदालत समय समाप्त होने तक पूरी नहीं हो सकी है। वहीं अन्य की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट से आने वाले अधिवक्ता की अनुपस्थिति के चलते जिरह नहीं की जा सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख लगाई है।
विज्ञापन