{"_id":"621bbf93d48f0a0af1777ad4","slug":"crops-standing-in-the-fields-submerged-due-to-canal-cut-lakhimpur-news-bly476740419","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर कटने से खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर कटने से खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न
विज्ञापन
नहर कटने से जलमग्न हुई फसलें।
गेहूं, लाही, मसूर की फसल प्रभावित, किसान परेशान
महेवागंज। तेज बहाव के कारण नहर के किनारे की मिट्टी कटने से उसका पानी पास के खेतों में पहुंच गया। इससे आसपास के खेत जलमग्न हो गए। फसलें डूब गई हैं, जिससे कई किसान परेशान है।
सुंदरवल कस्बे के पास शनिवार की रात किसी तरह नहर का किनारा कट गया। इससे पानी तेज धार में आसपास स्थित खेतों में जाने लगा। किसान हुसैन, इस्लाम, साबिर, हबीब खां, फुरकान, इसहाक आदि किसानों के खेतों में पानी भर गया। खेतों में खड़ी लाही, गेहूं, मसूर की फसलें प्रभावित हुई हैं। वहीं गन्ना की बुआई भी थम गई है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।