फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crocodile dragged the villager into the water

Lakhimpur Kheri News: ग्रामीण को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ

Wed, 17 Sep 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Crocodile dragged the villager into the water
नाव से ग्रामीण की नदी में तलाश करते गोताखोर। संवाद
महेवागंज। वन रेंज शारदा नगर में सोमवार देर शाम कंडवा नदी पर बनी अस्थायी पुलिया को पार कर बेटी के घर जा रहे फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव अंजनापुर निवासी 56 वर्षीय श्याम प्यारे को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। स्थानीय गोताखोर काफी देर तक उनकी तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

श्याम प्यारे लंबे समय से चौखड़िया गांव में बेटी रीता के घर रहते थे। वे किसी काम से समीप के गांव दाउदपुर गए थे। सोमवार शाम छह बजे पैदल चौखड़िया गांव जा रहे थे। रास्ते में पड़ने वाली कंडवा नदी पर ग्रामीणों ने डोंगे डालकर अस्थाई पुलिया बनाई हुई है। इसको पार करते समय मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बताते हैं कि चरवाहे जब तक बचाते, तब तक मगरमच्छ उन्हें पानी में खींच ले गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

पुलिस और वन कर्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उनकी तलाश शुरू कराई गई। डिप्टी रेंजर संजय आजाद ने बताया कि तलाश की जा रही है। झाड़ियां और जलकुंभी होने से दिक्कत आ रही है। उन्होंने ग्रामीणों से बरसात में नदी व नाले को पार करते समय सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n निघासन, सिंगाही व पलिया समेत महेवागंज इलाके में ज्यादा आतंक ः बरसात का मौसम शुरू होते ही नदियों और तालाबों का जलस्तर बढ़ने के साथ जलीय जीवों का बाहर निकलना आम हो गया है। इसमें मगरमच्छ आबादी के कररीब लगातार देखे जा रहे हैं। इसमें निघासन, सिंगाी, पलिया कलां और महेवागंज इलाके में मगरमच्छों का ज्यादा आतंक है। महेवागंज इलाके की कंडवा और जुनई में मगरमच्छों ने इन दिनों डेरा हुआ है। अभी कुछ दिन पहले क्षेत्र में प्राचीन लिलौटी नाथ शिव मंदिर परिसर के समीप कंडवा नदी घाट के पास विशाल मगरमच्छ को लोगों ने देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed