फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth wages are returning Of deaths fell by train

मजदूरी कर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Fri, 03 Jul 2015 07:01 PM IST
अमीरनगर
अमीरनगर Updated Fri, 03 Jul 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
Youth wages are returning Of deaths fell by train
पंजाब से मजूदरी कर वापस आ रहे युवक की ट्रेन  से गिर कर मौत हो गई, खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव मूड़ा खालसा निवासी विशंभर दयाल का 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार उर्फ लीला अपने गांव के साथियों के साथ गत पांच जून 2015 को पंजाब के टेडसा धनराला में धान की रोपाई करने गया था, रोपाई का काम पूरा हो जाने के बाद वह एक जुलाई को  अपने साथियों के साथ ट्रेन से घर वापस आ रहा था।
उसके साथियों ने बताया कि ट्रेन में अधिक भीड़ होने के कारण  अमित गेट पर बैठ गया और उसे नींद आ गई, जिससे वह लक्सर- नगीना स्टेशन के बीच ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिवार वालों को दे दी गई। नगीना रेलवे पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे गांव भिजवा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब उसकी लाश गांव पहुंची तो भीड़ लग गई। उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विशंभर दयाल ने तीन पुत्रों में अमित दूसरे नंबर का था, उसके निधन से बड़े भाई शैलेंद्र, छोटा भाई करन, बहन राधिका, खुशबू सहित माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीरनगर। क्षेत्र के सेठ जगन्नाथ प्रसाद उमा विद्यालय मूड़ा खालसा के हाईस्कूल के छात्र अमित कुमार के आकस्मिक निधन पर स्कूल में शोक सभा कर अवकाश कर दिया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ओमप्रकाश वर्मा सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed