फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth Car The collision killed

युवक को कार ने रौंदा, मौत

Tue, 17 Feb 2015 07:04 PM IST
निघासन
निघासन Updated Tue, 17 Feb 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
Youth Car The collision killed
बारात में शामिल होने जा रही तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने एक युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार करीब छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। उधर घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं अलग-अलग हादसों में पांच लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

अबगांवा निवासी वीरेंद्र गुप्ता के बेटे सुशील की बारात थाना क्षेत्र के गांव दुबहा निवासी महेश के यहां आई थी। सभी बाराती पहुंच गए थे। पीछे से एक सेंट्रो कार में करीब छह बराती लेकर आ रही थी। दुबहा मोड़ पर गांव पचपेंड़ी निवासी रंजीत (25) भी शादी समारोह में जा रहा था। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और कार भी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। इससे कार में सवार बरखेरवा निवासी उमाशंकर (40), अबगांवा निवासी प्रेमकुमार (45), कस्ता निवासी बृजमोहन (30), पवन (18), अशोक (38), असलम (33) निवासी वाजपेयी कॉलोनी लखीमपुर घायल हो गए। सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि कार कस्ता निवासी एक लेखपाल की बताई जाती है। मृतक रंजीत के मामा वेदराम ने बताया कि वह करीब एक सप्ताह पहले ननिहाल मंशापुरवा आया था। वहां से दुबहा शादी में शामिल होने पैदल जा रहा था।
विज्ञापन

उधर गांव लुधौरी निवासी हरीराम (25) और धर्मेंद्र (23) बाइक से ससुराल जा रहे थे। रास्ते में ट्रॉली की टक्कर से दोनों घायल हो गए। वहीं लोनियन पुरवा निवासी बारिस कुमार बैट्री लेने साइकिल से लुधौरी आया था। वहां पर पलिया की ओर जा रही एक जीप ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायलों को सीएचसी से लखीमपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरहरा। निघासन थाना क्षेत्र के पठाननपुरवा निवासी आसिब (28) और खुर्शीद (25) बाइक से धौरहरा जा रहे थे। कफारा के आगे एक क्रेशर के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। उधर घायल आसिब की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed