फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man shot at breaking coriander , injured

धनिया तोड़ने पर युवक को गोली मारी, जख्मी

Fri, 04 Dec 2015 07:37 PM IST
जंगबहादुरगंज
जंगबहादुरगंज Updated Fri, 04 Dec 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
Young man shot at breaking coriander , injured
पसगवां थानांतर्गत ग्राम सहिजना के मजरा जाहिदपुर के एक युवक को अपने ननिहाल आए युवक ने गोली मार दी। गोली युवक के माथे पर लगी है, उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आरोपी युवक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल शाही ने बताया कि शुक्रवार करीब दो बजे सहिजना गांव के मजरा जाहिदपुर  में रामेश्वर के 30 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार को गांव के राजकुमार के घर आए उसके भांजे सोनपाल ने तमंचे से फायर कर जख्मी कर दिया, जिसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। विवाद का कारण खेत से धनिया तोड़ना बताया जा रहा है। पुलिस ने जख्मी संजीव के पिता रामेश्वर की तहरीर पर सोनपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावर ग्राम बौधनिया थाना मोहम्मदी का बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed