{"_id":"58371d014f1c1b462413ca58","slug":"young-man-killed-in-a-road-accident-fire-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
dead
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध लेकर बाइक से लौट रहा था पंकज
दो किलोमीटर ट्रक के साथ रगड़ी बाइक धू-धू कर जली
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर लालपुर चौराहे के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गांव उदयपुर निवासी 30 वर्षीय पंकज कुमार राजभर की मौत हो गई। ट्रक में रगड़ लगने से बाइक में आग लग गई, जिससे वह जल गई।
शहर से सटे गांव उदयपुर निवासी श्यामसुंदर राजभर का मकान गोला रोड पर है। वह सिंचाई विभाग में चालक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। श्याम सुंदर राजभर ने बताया कि गुरुवार की सुबह इकलौता पुत्र पंकज कुमार राजभर दूध लेने बाइक से लालपुर चौराहा के पास गया था। वापस आते समय लालपुर चौराहा के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत गिर गया। गिरते समय ट्रक के पहिये की चपेट में आकर उसकी कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। इस दौरान बाइक ट्रक में फंस गई और ट्रक के साथ करीब दो किलोमटीर हाइवे पर घिसटती हुई चली गई। इससे बाइक में आग लग गई और वह धू-धू कर जल उठी। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। जिससे हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी था।
घर का इकलौता चिराग था पंकज
सड़क हादसे में मारा गया पंकज कुमार राजभर अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसके तीन बहने हैं। इकलौते पुत्र की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पिता श्यामसुंदर, माता, पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक डेढ़ साल की पुत्री है।