{"_id":"c2023b0957ba1d723bc9f1e74c068bd1","slug":"woman-s-death-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 07 May 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव सकरन में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौैरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
सकरन निवासी अनिल कुमार की पत्नी 26 वर्षीय संध्या की बुधवार की रात तबियत खराब हो गई, जिसके बाद परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मरीज की हालत देखते हुए जहर खाने की आशंका जताई और उसी के मुताबिक इलाज शुरू कर दिया। इलाज के दौैरान गुरुवार की सुबह साढ़े पांच बजे महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के ससुर रामनरेश ने बताया कि संध्या बीमार रहती थी। कई महीनों से उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को उसे कोई दवा रिएक्शन कर गई, जिससे उसकी तबियत खराब हो गई थी।