फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman robbed anybody Rs 70

महिला सेे 70 हजार रुपये लूटे

Mon, 06 Apr 2015 07:53 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Mon, 06 Apr 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
Woman robbed anybody Rs 70
कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक से रुपये लेकर जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाश 70 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी इंचार्ज इकबाल हैदर ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत  उदयपुर गांव निवासी विष्णु कुमार की पत्नी रामप्यारी अपने पुत्र इंद्रपाल के साथ बांकेगंज की एक बैंक से 70 हजार रुपये निकाले। दोेेपहर करीब दो बजे वह बैंक से एक थैली में रुपये रखकर गांव जाने के लिए पुत्र इंद्रपाल की बाइक पर सवार हुई। इसी दौरान गोला रोड संपर्क मार्ग से गांव प्रतापपुर और पच्चापुर के बीच खड़ंजे पर पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक करने के बाद चाकुओं के बल पर रोककर रामप्यारी के हाथ से थैला छीन लिया। रामप्यारी के विरोध करने पर बदमाश उसे और पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

रामप्यारी ने सेल फोन से सूचना अपने पति को दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों के साथ महिला ने बांकेगंज पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद अब मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


... अब कैसे करूंगी बिटिया के हाथ पीले
 दिन दहाड़े लूट का शिकार हुई रामप्यारी ने बताया कि 19 अप्रेल को बेटी के विवाह खर्च के लिए वह बैंक में 70 हजार रुपये निकाले थे। उसे क्या पता था कि रास्ते में उसका पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाश उसे लूट लेंगे। अब बिटिया के हाथ कैसे पीले होंगे, इस सोच में रामप्यारी का  रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed