{"_id":"6aad940b9cdaf76b130f7bcf","slug":"death-of-a-differently-abled-person-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115619-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दिव्यांग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दिव्यांग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। खंड के कंकर खेड़ी गांव में एक 40 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अब्दुल वकील (40), पुत्र शब्बीर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
मामले की जांच कर रहे अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि मृतक के पिता शब्बीर द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, 18 सितंबर की सुबह करीब 3 बजे जब परिजन उठे तो अब्दुल वकील कमरे के बाहर पड़ा मिला। पास जाकर देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। परिजनों ने पूछताछ में किसी भी व्यक्ति पर कोई शक या रंजिश जाहिर नहीं की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडीखेड़ा स्थित नागरिक अस्पताल भेजा। अब्दुल वकील अपने पीछे 6 बच्चों (4 लड़के और 2 लड़कियां) का परिवार छोड़ गया है।