फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman killed in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Mon, 08 Feb 2016 08:07 PM IST
शारदानगर/महेवागंज।
शारदानगर/महेवागंज। Updated Mon, 08 Feb 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in mysterious circumstances
सदर कोतवाली के ओदारा गांव में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पंचनामा कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ओदारा निवासी हीरालाल की 20 वर्षीय पत्नी रीना देवी की सोमवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। बताते हैं कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। ससुरालियों ने महिला के मायके सूचना दी।
विज्ञापन

 मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। वहीं, ससुराली पक्ष ने बीमारी का हवाला देकर अचानक मौत होने की बात कही। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। इसके बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शांत हो गया। मृतका आठ माह की गर्भवती बताई गई है। परिवार वालों ने कुछ देर बाद मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। चौकी इंचार्ज महेश गंगवार ने बताया कि महिला की बीमारी के चलते मौत होने की मौखिक सूचना मिली थी। उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed