फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman injured in car collision angry people put the jam

कार की टक्कर से महिला जख्मी गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Mon, 17 Oct 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Mon, 17 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in car collision angry people put the jam
जाम - फोटो : अमर उजाला
 डिवाइडर बनाने की मांग, अधिकारियों के समझाने पर आधे घंटे बाद शुरू हुआ यातायात
विज्ञापन

पलिया-भीरा रोड पर चीनी मिल के पास तेज रफ्तार कार ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद गुस्साए चीनी मिल के तमाम लोगों ने पलिया-भीरा रोड पर बैरीकेडिंग लगाकर रोड जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ, चौकी इंचार्ज ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोग डिवाइडर बनवाए जाने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर समझाने पर लगभग आधा घंटा बाद लोग राजी हुए तथा जाम खुल सका। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। एसडीएम ने भी मौके पर पहुंचे।

चीनी मिल निवासी जानकी प्रजापति की 55 वर्षीय पत्नी रामा देवी किसी काम से वापस अपने घर जा रही थीं। इस दौरान चीनी मिल के पास स्टेट बैंक के सामने भीरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए उन्हें पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। उधर, घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चीनी मिल के सामने भीरा रोड जाम कर दी। लोगों ने डिवाइडर बनाए जाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए बेरीकेडिंग लगाकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम शादाब असलम, एसओ बृजराज यादव, चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया ने टीम के साथ पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग डिवाइडर की मांग पर अड़े रहे। काफी देर बाद मोहल्ला ढाकिन के पूर्व सभासद और सभासद के मौके पर पहुंचने पर लोग शांत हुए और लगभग आधा घंटा बाद जाम खुल सका। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी- लंबी कतारें लग गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed