फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   woman died under condition

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sun, 02 Apr 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। 
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।  Updated Sun, 02 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
woman died under condition
dead - फोटो : amar ujala
पांच दिन पहले बेहोशी की हालत में मायके छोड़ गया था पति 
विज्ञापन

पिता ने ससुराल वालों पर लगाया जहर देने का आरोप


पांच दिन पहले बेहोशी की हालत में मायके में छोड़ी गई नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी पिंकी देवी की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री को जहर दिया गया, जब हालत बिगड़ी तो पुत्री को पति बेहोशी की हालत में मायके छोड़कर फरार हो गया। 

मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी सुरेशपाल यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री पिंकी देवी की शादी शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा क्षेत्र के गांव नरैंदापुर मजरा मोहिद्दीनपुर निवासी विनोद कुमार के साथ छह वर्ष पूर्व की थी। विवाह के बाद से ही विनोद कुमार, उसकी बहन और माता-पिता दहेज की मांग करते रहे। समय-समय पर उनकी मंाग पूरी भी की गई, किंतु विनोद की दहेज की इच्छा पूरी नहीं हुई। 27 मार्च को विनोद बेहोशी की हालत में पिंकी को उनके आवास गोला में छोड़कर चुपचाप चला गया। पिंकी की गंभीर हालत देखकर उन्होंने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने हालत में सुधार न होने पर 31 मार्च को लखनऊ रेफर कर दिया। वह उसे लखनऊ ले जा रहे थे। सीतापुर के पास पिंकी देवी की मौत हो गई। आरोप है कि उसकी बेटी को मारपीट कर जान से मारने की नियत से जहर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed