{"_id":"587a28424f1c1b577fbabe79","slug":"woman-died-from-pickups","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की टक्कर से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 14 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, बाल-बाल बचा बेटा
खीरी थाना क्षेत्र के गांव सढौना के पास पिकअप चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका पुत्र बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
खीरी क्षेत्र के गांव इकबालपुर निवासी सोबरन की पत्नी 50 वर्षीय मायावती अपने पुत्र पप्पू के साथ रिश्तेदारी में फरधान क्षेत्र के गांव अमानलाला गई थी। शुक्रवार की शाम को वह अपने बेटे पप्पू के साथ बाइक से घर लौट रही थी। रास्ते में खीरी क्षेत्र में सढ़ौना गांव के पास पिकअप चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मायावती गंभीर रूप से घायल होकर गिर गईं। जबकि बाइक चला रहा पप्पू छिटककर दूर जा गिरा, उसे मामूली चोटें आई हैं। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।