फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Smuggler arrested with 48 bottles of liquor

Basti News: 48 शीशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 48 bottles of liquor
बस्ती। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के पूर्वी छोर से जीआरपी ने रविवार को एक युवक को 48 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी बैग में शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में था। पुलिस ने तलाशी के दौरान शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक बांकेलाल ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर दो के पूर्वी छोर पर एक युवक बैग लेकर खड़ा था। संदेह होने पर जीआरपी के उप निरीक्षक लल्लन तिवारी, हेड कांस्टेबल सुजीत सोनकर, कांस्टेबल मनोज यादव और अरविंद यादव ने उससे पूछताछ की। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। तलाशी लेने पर उसके बैग से ऑफिसर्स च्वाइस के 48 टेट्रा पैक बरामद हुए। प्रत्येक पैक 180 एमएल का था। बरामद शराब की कीमत करीब 9,600 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान शिवदास निवासी बरगदवा, थाना सोनहा, बस्ती के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। उसे न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed