फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dera Bassi: Firing amid domestic dispute; case registered against three

डेराबस्सी: घरेलू विवाद में फायरिंग, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 24 Aug 2026 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dera Bassi: Firing amid domestic dispute; case registered against three
डेराबस्सी। गांव बेहड़ा में घरेलू विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह घटना 21 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे हुई। सुखविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। उनकी बहन सिमरनजीत कौर का पति से विवाद चल रहा है। इसी कारण वह मायके में रह रही थी। 21 अगस्त की रात सिमरनजीत कौर के पति के रिश्तेदार अर्जुन सिंह, संदीप कौर और जसविंदर सिंह उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज की। जब परिवार ने रोकने का प्रयास किया, तो अर्जुन सिंह ने पिस्तौल निकालकर एक फायर कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed