फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Attempt to snatch mobile at gunpoint; two arrested.

Amethi News: पिस्तौल दिखाकर मोबाइल छीनने का प्रयास, दो गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 24 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Attempt to snatch mobile at gunpoint; two arrested.
 जामों थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: मीडिया सेल
अमेठी सिटी। जामों के बरौलिया निवासी रिंकू कुमार चौरसिया को शनिवार रात शुकुल का पुरवा नहर पुलिया के पास रोककर पिटाई करने और मोबाइल छीनने के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी को भी निगरानी में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल बरामद हुई है। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




रिंकू गांधी नगर में पान की दुकान बंदकर बाइक से घर लौट रहे थे। नहर पुलिया के पास चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने पिटाई कर मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर रुपयों की मांग करते हुए पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। छीना-झपटी में मोबाइल सड़क पर गिर गया। पीछे से वाहन की रोशनी पड़ने पर आरोपी भागने लगे।
विज्ञापन



एक बाइक फिसलकर गिर गई। रिंकू ने शोर मचाते हुए पीछा किया और बरौलिया चौराहे पर ग्रामीणों की मदद से तीन लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पूरे अयोध्या शुकुल निवासी प्रांजल शुक्ला और महेवा मजरे हेरुवा निवासी शान बाबू के रूप में हुई। एक बाल अपचारी को भी निगरानी में लिया गया। घोसिया निवासी आदर्श प्रताप सिंह मौके से भाग गया। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेजा गया है। बाल अपचारी को बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed