फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman accused of putting to death , reports

महिला को जलाकर मार डालने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 23 Jan 2015 06:30 PM IST
मझगईं
मझगईं Updated Fri, 23 Jan 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of putting to death , reports
चौकी क्षेत्र के गांव गंगापुरवा में संदिग्ध हालात में जलकर मरी महिला के मामले में पुलिस ने मृतका के देवरों और ससुर के खिलाफ जलाकर मार डालने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गंगापुरवा निवासी 30 वर्षीय बीरवती की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई थी। मृतका का मायका गांव में ही है। खबर पाकर सभी लोग पहुंच गए थे। मायके वालों ने देवर और ससुर पर उसकी हत्या का आरोप लगाया। मृतका के पति संतोष की करीब 11 वर्ष पूर्व गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। तब से वह पुत्र हिमांचल और पुत्री नैंसी के साथ सास-ससुर से अलग देवर सतगुरु के घर के पास बने एक घर में रह रही थी। बताते हैं कि वह बुधवार से गायब थी। शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की मां हीरामती ने बेटी के ससुर और देवरों पर उसे जलाकर मार देने का आरोप लगाया था, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed