{"_id":"58763c644f1c1be165baa309","slug":"with-checking-vehicles-police-in-spinning","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की चेकिंग के साथ पुलिस ने खंगाले होटल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहनों की चेकिंग के साथ पुलिस ने खंगाले होटल
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
money
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चेकिंग में 96 हजार की नकदी बरामद
एसपी के आदेश पर मंगलवार की देर शाम वाहन और होटलों की चेकिंग की गई। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट की अगुवाई में एलआरपी चौराहा पर वाहन चेकिंग और होटलों पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 95 हजार 900 रुपये बरामद किए। नकदी के बावत संतोषजनक जवाब न देने पर पुलिस ने नकदी को कब्जे में लेकर इसकी सूचना आयकर विभाग को दी।
एसपी मनोज कुमार झा ने वाहन चेकिंग और उसके बाद होटलों की चेकिंग करने के आदेश दिए थे। एसपी के आदेश पर एलआरपी चौराहा पर सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट की अगुवाई में वाहनों की सघन तलाशी ली गई। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने कार सवार बहादुरनगर निवासी अनुराग तिवारी के पास से 95, 900 रुपये बरामद किए। पुलिस ने जब नकदी के बावत पूछताछ की तो अनुराग संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर पुलिस ने नकदी कब्जे में लेकर मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी है। रात करीब 10 बजे वाहन चेकिंग के बाद पुलिस ने होटलों को खंगाला। कमरों में ठहरे लोगों की आईडी चेक की और उनसे पूछताछ की। सीओ सिटी ने बताया कि इस दौरान कुछ होटलों पर ऐसी आईडी पाई गईं, जिनमें लगे फोटो साफ नही थे। होटल मालिकों को आदेश दिए गए हैं कि ठहरने वाले लोगों की ऐसी आईडी लें, जिसमें उसकी फोटो साफ हो।