{"_id":"58399c4c4f1c1b983513c916","slug":"wine-shop-salesmen-and-sheriff-s-brother-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान के सेल्समैन और प्रधान के भाई में मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की दुकान के सेल्समैन और प्रधान के भाई में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो हैरमखेड़ा।
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, सीओ ने मामला सुलझाया
थाना मैगलगंज के गांव रहजनियां में शराब की दुकान के सेल्समैन और ग्राम प्रधान के सगे भाई मनोज यादव के बीच लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर ग्राम प्रधान भी कई लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए, जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पीएसी के साथ मौके पर पहुंचीं सीओ निष्ठा उपाध्याय ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस कारण करीब दो घंटे अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने प्रधान के भाई की ओर से शराब ठेकेदार, सेल्समैन आदि के खिलाफ बलवा आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम रहजनिया निवासी विमल सिंह की शराब की दुकान और ढाबा जीटी रोड पर है। शुक्रवार की शाम रहजनिया के ग्राम प्रधान के सगे भाई मनोज यादव और सेल्समेन रमेश के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथापाई हो गई। यह बात जब प्रधान को पता लगी तो वह अपने कई साथियों के साथ शराब की दुकान पर पहुंचे। इस पर मामला बढ़ गया। इसी बीच सिपाही भी मौके पर पहुंच गए। सिपाहियों ने मौके की नजाकत को देखते हुए मामले की जानकारी एसओ को दी। सूचना पर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच वहां लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। हालात बेकाबू होते देख मौके पर पीएसी बुला ली गई। पीएसी और कई थानों की फोर्स के साथ सीओ निष्ठा उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गईं। पीएसी और भारी पुलिस बल देखकर लोग इधर-उधर खिसकने लगे। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया, इससे बड़ा बवाल होने से बच गया। सीओ ने बताया कि मनोज यादव की तहरीर पर शराब ठेकेदार विमल सिंह, उसके भाई संजय सिंह, सोनू सिंह और सेल्समैन रमेश के खिलाफ बलवा सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जबकि ढाबा मालिक संजय सिंह का कहना है कि प्रधान पक्ष ने उनके होटल में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की है, लेकिन पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।