{"_id":"6d07783bfddee7e0d17ba4709ce75ffa","slug":"widow-killed-by-falling-wall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से विधवा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार गिरने से विधवा की मौत
ममरी।
Updated Tue, 29 Sep 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद थाना क्षेत्र के रामदीनपुर गांव में एक अधेड़ महिला की कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर मृत्यु हो गई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम नरेंद्रपुर निवासी स्वर्गीय मातादीन की पत्नी त्रिमलादेवी (40) बीते कई साल से यहां अपने मायके रामदीनपुर में रहती थी। जिसके दो बेटे, दो बेटियां ससुराल में रहते हैं। गांव वालों के अनुसार महिला त्रिमला देवी सोमवार की शाम छप्परदार बने घर में भरे कंडे निकाल रही थी। उसी वक्त कच्ची दीवार छप्पर समेत उसके ऊपर गिर गयी। जिससे वह मलबे में दबकर मरणासन्न हो गई। मायके बालों ने महिला को आनन फानन में मलबे से निकाल कर गोला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर मंगलवार को दाह संस्कार कर दिया है।