फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Who nabbed porn videos posted on Facebook

फेसबुक पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाले को दबोचा

Wed, 27 Jul 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो  गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। Updated Wed, 27 Jul 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
Who nabbed porn videos posted on Facebook
फर्जी एकाउंट का आराोपी - फोटो : अमर उजाला
सपा विधायक का फर्जी एकाउंट बना भाजपा नेता पर की थी टिप्पणी
विज्ञापन

सपा विधायक विनय तिवारी का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर भाजपा नेता डॉ प्रीति वर्मा की फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी और भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने के मामले में पुलिस और साइबर सेल की टीम ने खुलासा करते हुए एक आरोपी  सौरभ गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सिम और मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
सीओ अनुराग दर्शन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सौरभ गुप्ता हाईस्कूल पास है। वह खुटार मार्ग पर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान करता है।  उसने नगर से 17 जून को थ्री जी सिम खरीदा था। सिम को उसने अपने भाई के  मोबाइल में डालकर मैसेज प्राप्त किया। 24 जुलाई को सौरभ ने विधायक विनय  तिवारी का फर्जी फेसबुक एकाउंट बना लिया और 25 जुलाई को भाजपा नेता डॉ  प्रीति वर्मा की फेसबुक पर अश्लील मैसेज और भड़काऊ वीडियो पोस्ट कर दिया था। इस  मामले में सोमवार की रात को दोनों पक्षों ने कोतवाली में  एफआईआर दर्ज  कराई थी, जिसकी विवेचना अपराध शाखा के इंस्पेक्टर दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव को  दी गई। सर्विलांस पर मोबाइल नंबर लगाने के बाद यह जानकारी मिली कि आरोपी ने अपने भाई नवनीत गुप्ता की ससुराल सीतापुर में इसी सिम से बात की थी। पुलिस  ने नवनीत गुप्ता की ससुराल में फोन कर मोबाइल करने वाले का नाम और पता हासिल कर  लिया।  सर्विलांस से यह जानकारी मिलते ही कोतवाल एसएन द्विवेदी, अपराध शाखा  इंस्पेक्टर दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव, एसएसआई जनार्दन प्रताप सिंह, आरक्षी  वीरेंद्र यादव और साइबर सेल आरक्षी रवींद्र त्रिपाठी की टीम गठित की गई।  टीम ने आरोपी सौरभ गुप्ता की दुकान पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने इस प्रकरण में प्रयुक्त सिम, मोबाइल के साथ अन्य कंपनियों के पांच सिम कार्ड तथा चार हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया ने खुलासा करने वाली  पुलिस टीम को पांच  हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

--
मजा लेना पड़ा महंगा

सौरभ ने पुलिस को बताया कि उसने सिर्फ मजा लेने के लिए विधायक  विनय तिवारी का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर भाजपा नेता डॉ प्रीति वर्मा के  फेसबुक पर अश्लील तथा भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट डाली थी। वह यह नहीं जानता था कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दाउद इब्राहिम का मिला फोटो-
पड़ताल में पुलिस को सौरभ के फेसबुक एकाउंट के कवर फोटो में  मुंबई बम कांड के आरोपी इनामी आतंकवादी दाउद इब्राहिम का फोटो लगा मिला  है। सौरभ ने फेसबुक के कई ग्रुप बना रखे थे। सौरभ ने भड़काऊ वीडियो फेसबुक  पर ही हासिल कर डॉ प्रीति को पोस्ट कर दी थी। पुलिस ने भारतीय दंड विधान की  धारा 420, 467, 468, 153, 507 और साइबर क्राइम की धारा 66ए तथा राष्ट्रीय  सुरक्षा कानून के तहत चालान काटा है। 

--
फर्जी सिम बेचने वाला पकड़ से बाहर
गोला  गोकर्णनाथ। नगर के जिस दुकानदार ने सौरभ को फर्जी आईडी से सिम बेचा है,  पुलिस अभी उस पर हाथ नहीं डाल पाई है। दुकानदार ने थाना मोहम्मदी के ग्राम  सहजनां निवासी एक व्यक्ति की फर्जी आईडी पर सिम बिक्री किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed