फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Who among these 389 trees were chopped off!

ये 389 पेड़ किसने कटवा दिए!

Tue, 01 Dec 2015 12:15 AM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 01 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Who among these 389 trees were chopped off!
दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र के चार गांवों में 389 पेड़ कटे मिले हैं। साल, शीशम के इन पेड़ों की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। थारू क्षेत्र के ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम पलिया ने जांच कराई तो इस मामले का खुलासा हुआ। आरोप लगाए जा रहे हैं कि वन अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से यहां काफी समय से अवैध कटान हो रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम पलिया पीके सिंह ने बताया कि पार्क क्षेत्र के चार गांवों में ये पेड़ कटे मिले हैं, जिसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस बात का खुलासा होगा कि इस अवैध कटान के पीछे कौन लोग हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि थारू गांव निझौठा निवासी बंधूराम और महताराम ने 21 नवंबर को उन्हें शिकायती पत्र देकर बताया था कि दुधवा नेशनल पार्क में स्थित वन रेंज के वन कर्मियों के सहयोग से ठेकेदारों द्वारा कीमती पेड़ों का कटान किया जा रहा है, जबकि कटान होने पर वन विभाग थारू लोगों पर केस दर्ज कर लेता है या फिर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे थारू लोगों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान किया जाता है। सरकार हमारा संरक्षण करती है, लेकिन वन कर्मी उत्पीड़न कर रहे हैं। ग्रामीणों की कार्रवाई की मांग पर एसडीएम पलिया ने तहसीलदार पलिया से मामले की जांच कराई। जांच टीम ने सोमवार की तड़के दुधवा नेशनल पार्क से सटे गांव निझौठा, ढोटा बाजार, जय नगरा और मकान खंभ में जांच की तो क्रमश: 112, 140, 115 और 22 पेड़ कटे मिले।
एसडीएम ने बताया कि अधिकांश पेड़ों की कटी जड़ें तेज आरी से काटी गई हैं और उनकी पुरानी दर्शाने के लिए उनमें गली मिट्टी लगाई गई है। उन्होंने मामले की जांच रिपोर्ट कार्यवाई के लिए जिला प्रशासन को भेज दी है।
कहां कितने कटे मिले पेड़
गांव                  वृक्ष
निझौठा             112
डोठा बाजार        140
जयनगरा           115
मकान खंभ           22
उप निदेशक बोले, मुझे जानकारी नहीं
पार्क क्षेत्र में हुई पेड़ों की कटान जांच की बाबत दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक पीपी सिंह का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है। आज वह सुबह ही लखनऊ आ गए थे, लेकिन यदि कोई ऐसी जांच हुई है तो उसे डीएम खीरी ने कराया होगा, क्योंकि खुद की पोल खुलती देखी तो पार्क में कटान तलाशने लगीं।

डीएम को नहीं है जांच की जानकारी
डीएम किंजल सिंह से जब पलिया एसडीएम द्वारा पार्क क्षेत्र में की गई जांच की बाबत पूछा गया तो उनका कहना था कि वह सुबह से लखनऊ में व्यस्त थी, इसलिए इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। यदि जांच रिपोर्ट मिलेगी तो यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed