फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Where are the remains of the explosion of the battery?

बैटरी से हुआ विस्फोट तो कहां गए अवशेष?

Tue, 12 Jul 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 12 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Where are the remains of the explosion of the battery?
bomb - फोटो : amar ujala
बैटरी और बूस्टर फटने से विस्फोट होने का था दावा
विज्ञापन

दूसरे दिन भी अपने दावे पर अड़े रहे सीओ धौरहरा  

धौरहरा कसबे में मोहम्मद शफी के घर में हुए विस्फोट मामले में पुलिस की लापरवाही परत दर परत खुलकर सामने आ रही है। फोरेंसिक एक्सपर्टों की मानें तो धमाका बारूद के फटने से हुआ था। टीम को मौके से बारूद जैसे चमकीले कण भी मिले हैं, लेकिन जांच के दौरान बैटरी और बूस्टर के अवशेष टीम को नहीं मिले हैं। जिससे विस्फोट को लेकर पुलिस और घर वालों का किया जा रहा दावा जहां झूठा साबित हुआ है। वहीं पुलिस की सक्रियता और नीयत भी सवालों के घेरे में आ गई है। खासबात यह है कि सीओ धौरहरा मंगलवार को भी अपने दावे पर अड़े रहे। 
धौरहरा कसबे में जिस बाजार वार्ड में विस्फोट हुआ था। उसमें काफी घनी बस्ती है। विस्फोट की तीव्रता को लेकर यह बात किसी के गले नहीं उतर रही थी कि यह धमाका इंवर्टर की बैटरी और बूस्टर के फटने से हुआ था। माना जा रहा है कि बारूद की बात छिपाने के लिए ये दावे किए जा रहे थे। बारूद से विस्फोट होने पर पुलिस पर सवाल खड़े होते कि बीच बाजार बारूद का जखीरा था तो पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की। धौरहरा के प्रभारी कोतवाल अमर सिंह और धौरहरा सीओ मनोज यादव का भी दावा था कि विस्फोट बैटरी के फटने से ही हुआ है, लेकिन पुलिस का यह दावा काफी देर तक नहीं टिक सका। 
विज्ञापन

मंगलवार को पहुंची विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ की टीम की जांच में उनके दावों की पोल खोल दी। केमिकल विशेषज्ञों की जांच में बैटरी और बूस्टर के अवशेष न मिलने से यह बात को साफ हो गई कि विस्फोट बैटरी व बूस्टर के फटने से नहीं हुआ। केमिकल विशेषज्ञों की माने तो मौके से ईंटों, फर्श आदि पर मिले चमकीले कण बारूद के हैं। काफी संख्या में चिपके मिले चमकीले कण इस आशंका को बल मिल रहा है कि धमाका रासायनिक विस्फोटक पदार्थों से हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आईजी एटीएस से धौरहरा में हुए धमाके के संबंध में विस्तृत बात हुई और उनसे जांच कराने का अनुरोध किया गया था। इसलिए एटीएस की टीम भी आई थी। सीएफएलएस की टीम ने नमूने जुटाए हैं। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा। 
- ए सतीश गणेश, आईजी जोन लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed