{"_id":"575c3fff4f1c1b507e9c5af3","slug":"when-the-tractor-stopped-kiln-master-of-wages-singahi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी ने देने पर सिंगाही के भट्ठा मालिक का ट्रैक्टर रोका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी ने देने पर सिंगाही के भट्ठा मालिक का ट्रैक्टर रोका
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा।
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरों ने डेढ़ लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप
भट्ठा मालिक के खिलाफ दी तहरीर, जांच शुरु
कोतवाली मजदूरी का बकाया डेढ़ लाख रुपये न देने से गुस्साए गांव छेदीपुरवा के तमाम मजदूरों ने थाना सिंगाही के गांव अयोध्यापुरवा स्थित एक भट्ठा मालिक का ट्रैक्टर रोक लिया। मजदूरों ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए भट्ठा मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
गांव छेदीपुरवा निवासी मजदूर राजेंद्र, राकेश, राजेश, रमेश, तीर्थराम, जगलाल, तिलकराम, शेर मोहम्मद आदि ने बताया कि उनके साथ करीब 30 मजदूरों ने दो महीने पहले सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव अयोध्या पुरवा स्थित ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का काम किया था, लेकिन मजदूरी के बकाया डेढ़ लाख रुपये नहीं दिए। शुक्रवार को दूसरे मजदूरों को लेने आए ईंट भट्ठा मालिक के ट्रैक्टर को मजदूरों ने रोक लिया और उसे कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचे। मजदूरों ने पुलिस को तहरीर देकर बकाया डेढ़ लाख रुपये की मजदूरी वापस दिलाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। यदि जांच में मामला सही मिलता है तो भट्ठा मालिक के खिलाफ कार्रवाई पर कार्रवाई की जाएगी।