फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Was throttled misconduct for failing murder

दुराचार में असफल होने पर गला घोटकर की थी हत्या

Thu, 04 Aug 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिकन्द्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो/सिकन्द्राबाद। Updated Thu, 04 Aug 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Was throttled misconduct for failing murder
rapist - फोटो : amar ujala
अधेड़ महिला की हत्या का मामला, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला की गला घोटकर की गई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने गांव निवासी रामदत्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कहना है कि रेप में असफल रहने और घटना अपने घर पर बताने की जिद करने पर उसने साड़ी का फंदा गले में डालकर महिला को मौत के घाट उतार दिया था। 

बतादें कि थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला 28 जुलाई की शाम करीब पांच बजे तोरई तोड़ने गई थी। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की। तलाश के दौरान उसका तोरई से भरा झोला और बोरी बरामद हुई। अगले दिन सुबह करीब सात बजे महिला का शव गांव से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर बरामद हुआ। शव पर कपड़े नहीं थे। उसका गला उसी के साड़ी के फंदे से कसा था। हाथ पीछे की ओर करके बंधे थे। पति ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी, जबकि रेप की पुष्टि नहीं हो सकी थी। मृतका के पति ने गांव के ही एक युवक पर संदेह जताया था। मामले की विवेचना एसओ जावेद अख्तर ने की। विवेचक ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की गई। जिसमें संदेह के आधार पर गांव के ही रामदत्त की तलाश शुरू कर दी गई। इसी क्रम में पुलिस ने गुरुवार की सुबह सेहरुआ मोड़ के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। एसओ ने बताया की आरोपी की पत्नी कई साल पहले मर चुकी है। वह नशेड़ी प्रवृत्ति का था। शराब के नशे में उसने महिला को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहने और घटना की जानकारी घर पर देने की जिद करते हुए गांव की तरफ भागने लगी। जिस पर उसे दबोच लिया और हाथ पीछे बांधकर उसका गला साड़ी से कस  दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed