{"_id":"f97e650a9cf967945970e3fdd0c1dabe","slug":"vnkrmi-from-home-theft-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनकर्मी के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वनकर्मी के घर से लाखों की चोरी
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 02 Feb 2015 06:16 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला महाराजनगर में चोरों ने पीलीभीत वन निगम में लेखाकार के पद पर तैनात सुनीत गुप्ता के बंद पड़े मकान की छत से अंदर दाखिल होकर जेवर-नगदी समेत करीब छह लाख का माल उड़ा दिया। साथ ही चोरों ने पड़ोस में स्थित उनके भाई और लखीमपुर में सुरक्षा बल में तैनात रेंजर वीके गुप्ता के घर में भी घुसने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है लेकिन अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।
महाराजनगर निवासी रेंजर वीके गुप्ता ने बताया कि चार दिन पहले ही उनके लेखाकार भाई सुनीत गुप्ता पीलीभीत गए थे। सुनीत की पत्नी अपने मायके मुरादाबाद गई थीं और बच्चे बाहर पढ़ाई करते हैं। रविवार की रात चोर मकान की छत पर चढ़ गए और लोहे के औजारों से बंद दरवाजे को तोड़कर सीढ़ी के रास्ते अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर कई अलमारियों के लॉक तोड़ दिए। चोरों ने घर में रखा सोने-चांदी का लाखों का जेवर और बड़े पुत्र को नौकरी के लिए कनाडा भेजने के लिए रखी गई दो लाख की नगदी उड़ा दी। घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने पड़ोस में स्थित सुनीत के भाई और रेंजर वीके गुप्ता के मकान में भी छत के अंदर घुसने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। चोरी की इस घटना से मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई है।
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना निवासी राजू मिश्रा 1/2 फरवरी की रात अपनी ससुराल मुन्नूगंज गए थे। रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर जेवर, नकदी और कीमती सामान सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। दूसरी घटना में विकास चौराहा स्थित अर्जुननगर कॉलोनी निवासी दीपक रस्तोगी की घड़ी की दुकान से खोखे में है। रात में चोरों ने खोखे का ताला तोड़कर दुकान में रखे दो हजार रुपये नकद और छह हजार रुपये की घड़ियां चुरा ली हैं, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है।