फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers found dead after flood

बाढ़ के पानी में डूबे ग्रामीण का शव बरामद

Sat, 05 Aug 2017 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Aug 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
Villagers found dead after flood
- फोटो : amar ujala
दो दिन पहले गुरुवार की शाम को फूलबेहड़ में शारदा बंधे के अंदर बाढ़ के पानी में डूबे ग्रामीण का शव शारदानगर में बैराज के पास बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फूलबेहड़ में शारदा बंधे के अंदर बसे गांव काशीरामपुरवा निवासी 43 वर्षीय रामजीवन गुरुवार को मिलपुरवा में खरीददारी करने गया था। शाम को वह पैदल नदी पार कर घर जा रहा था। इस बीच बाढ़ के पानी के तेज बहाव में वह डूब गया था। पुलिस और परिवार वाले खोजबीन कर रहे थे। शुक्रवार को पीएसी के गोताखोरों ने स्टीमर से तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस को शारदानगर में बैराज के पास नदी में एक शव देखे जाने की सूचना मिली। पुलिस के साथ ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे और शव की रामजीवन के तौर पर शिनाख्त की। कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से घर कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed