{"_id":"66eb0e1bb0c22eefa509b038e01b1324","slug":"van-overturns-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन पलटने से दो लोग घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैन पलटने से दो लोग घायल
निघासन
Updated Fri, 24 Apr 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
मोटेबाबा के पास सड़क पर आते समय सेमल से भरी ट्रैक्टर और ट्राली वैन से टकरा गई, जिससे वह पलट गई। उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। गांव मटहिया निवासी राजेंद्र और यज्ञराज किसी काम से मारुति वैन से बंगलहा गए थे। मोटेबाबा के पास सड़क पर अधिक चढ़ाई है। सेमल से भरा ट्रैक्टर और ट्रॉली सड़क पर आने के लिए चढ़ रहा था। इसी बीच पीछे से मारुति वैन भी आ गई। ट्रॉली में वैन लड़ने के कारण वह पलट गई। हादसे में राजेंद्र और यज्ञ राज घायल हो गए। इन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन