{"_id":"57712dcb4f1c1b2e5879b5f7","slug":"uncontrolled-car-falls-into-gorge-killing-the-driver-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार खाई मे गिरी चालक की मौत, चार घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित कार खाई मे गिरी चालक की मौत, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज।
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
उल्ल नदी पुल के पास रविवार रात हुआ हादसा
रविवार को देर रात एक लक्जरी कार अनियंत्रित होकर उल्ल नदी पुल के पास खाई में जा गिरी। इससे कार सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि तीन को मामूली चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने 30 वर्षीय तलविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक को लखनऊ रेफर किया गया है।
भीरा कस्बा निवासी तलविंदर सिंह रविवार रात अपने साथियों इंद्रजीत सिंह लालू, संजीन वर्मा और पलिया के रहने वाले एक दोस्त के साथ लखनऊ गए थे। देर रात सभी लोग कार से वापस आ रहे थे। रविवार की रात करीब एक बजे इनकी कार महेवागंज स्थित उल्ल नदी पुल से ठीक पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। किसी राहगीर ने पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार मे फंसे लोगों मे दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने तलविंदर सिंह उर्फ चीमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके एक साथी की हालत गंभीर देखकर लखनऊ रिफर कर दिया गया है। जबकि इंद्रजीत सिंह लालू और संजीन वर्मा को काई खास चोट न आने पर छुटटी दे दी गई है। उधर खबर पाकर रात मे ही मृतक के घर वाले जिला अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम कराए बगैर शव को घर ले गए। सोमवार सुबह खाई मे गिरी कार को क्रेन से निकाला गया। इस बीच पुल के पास लोगों की भीड़ लगी रही।