फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uncontrolled bike truck Faced with, one's death

अनियंत्रित बाइक ट्रक  से भिड़ी, एक की मौत 

Mon, 21 Aug 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   खमरिया।
अमर उजाला ब्यूरो   खमरिया। Updated Mon, 21 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike truck Faced with, one's death
accident - फोटो : अमर उजाला
पीलभीत-बस्ती हाईवे के बसढ़िया चौराहा पर गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा  
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम, बाइक सवार नहीं लगाए थे हेलमेट 

थाना ईसानगर क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर बसढ़िया चौराहा के पास ट्रक से बाइक भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक और उस पर सवार एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए हुए थे।  

लखीमपुर से बेहननपुरवा मजरा केशवपुर खुर्द निवासी इसराइल सोमवार को बाइक पर अपने चाचा गांव केशवापुर खुर्द निवासी  अब्दुल रहमान(55) और एक महिला को बैठाकर घर वापस वापस लौट रहे थे। सुबह करीब सात बजे चौकी क्षेत्र बसढ़िया चौराहा पार करते समय अचानक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बाइक बहराइच की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बीच में बैठे अब्दुल रहमान उछल कर ट्रक के पहिए के नीचे आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक व महिला को छुटपुट चोटे आई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी फूलचंद ने घायलों को अस्पताल भेजा और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतक के पुत्र अब्दुल हाफिज की तहरीर पर चालक केे  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि बाइक पर सवार लोग हेलमेट भी नहीं लगाए हुए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed