{"_id":"9f68ee3d07d9dad96f274114625b6e84","slug":"uncle-nephew-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत
उचौलिया।
Updated Mon, 13 Apr 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसगवां थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी बाइक से जा रहे मामा-भांजे को शनिवार की रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनो लोगों की मौत हो गई जबकि बाइक सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बरेली में भर्ती कराया गया हैै। तीनों युवक महमदपुर ताजपुर से एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी 26 वर्षीय यूनुस गांव में ही रहने वाले अपने 18 वर्षीय भंाजे शमशुल पुत्र यूसुफ और जिला शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव दिलावलपुर निवासी 35 वर्षीय उमर मोहम्मद के साथ बाइक से गांव महमदपुर ताजपुर में एक शादी कार्र्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय शनिवार रात 12 बजे लालपुर से पहले गांव किरियारा के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार यूनुस और उसके भांजे शमशुल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि यूनुस का बहनोई उमर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना एक बाइक सवार ने घायल उमर मोहम्मद से फोन नंबर लेकर उसके घर पर दी। हादसे की खबर पाते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग और गांव वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पसगवां क्षेत्र की मोहम्मदपुर ताजपुर पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा। वहां डॉक्टरों ने यूनुस और शमशुुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि उमर मोहम्मद की हालत नाजुक होने पर उसे बरेली एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
उचौलिया। हादसे में मारे गए गांव लालपुर निवासी मामा-भांजे अभी अविवाहित थे। मामा यूनुस तो माता-पिता का इकलौता बेटा था और शमशुल आठ भाई-बहनाें में सबसे बड़ा घर का कमाऊ पुत्र था। दोनों की मौत से परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
लालपुर निवासी यूनुस तीन-बहनों में अकेला भाई था। बड़ी बहन की शादी गांव में हुई थी। उससे छोटी की शादी शाहजहांपुर के गांव दिलावलपुर में हुई थी। दिलावलपुर वाले बहनोई भी इस समय यहीं थे। वह भी अपने साले के साथ शादी मे शामिल होने चले गए। यूनुस की मौत से उनके बूढ़े माता-पिता पर दुखों का पहाड़टूट पड़ा है। बुढ़ापे की लाठी छिन जाने से दोनों का हाल बेहाल है। एक अविवाहित लड़की के विवाह करने की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई है। यूनुस का भांजा शमशुल अपनी चार बहनों और चार भाइयों में सबसे बड़ा था। अपने पिता शरीफ का हाथ बटाने के लिए वह दिल्ली में सिलाई का काम कर रहा था। दस दिन पहले ही वह दिल्ली से गांव लौटा था। वह भी मामा यूनुस के साथ शादी समारोह में शामिल होने चला गया।
ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौत, पत्नी घायल
निघासन/ बम्हनपुर। मुर्गहा से साइकिल से जा रहे एक दंपति को गन्ने से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्ध की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम पंचायत खैरहना के मजरा जमुनहा निवासी 58 वर्षीय रामाधार पत्नी सुआलली के साथ मुर्गहा निवासी रिश्तेदार जसकरन के यहां से रविवार को रात 8.30 बजे लौट रहे थे। इसी बीच निघासन की ओर से आ रहा ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामाधार की मौके पर मौत हो गई। पत्नी सुआलली घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। एसओ आरके यादव ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बाइकों की टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन घायल
बांकेगंज। क्षेत्र में प्रतापपुर-कलीमपुर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर रुप से घायल मनोज को लखनऊ रेफर कर दिया हैं।
ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 के मजरा निपनियां निवासी पिता-पुत्र रामनरेश (45) और मनोज (25) सोमवार सवेरे नौ बजे बाइक से किसी कार्य से गांव कलीमपुर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें ग्राम निपनियां निवासी पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। बाइकों की भिड़ंत में कस्बा निवासी दूसरे बाइक सवार अजीम भी घायल हुआ है।