फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uncle got vital clues in the murder of journalist

पत्रकार के चाचा की हत्या के मामले में मिले अहम सुराग

Wed, 18 May 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी (खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी (खीरी)। Updated Wed, 18 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Uncle got vital clues in the murder of journalist
बंदूक

विज्ञापन
कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ, पुलिस टीम शाहजहांपुर रवाना
 पत्रकार के साथ लूटपाट और चाचा की दो गोलियां मारकर हत्या के मामले में मोहम्मदी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस की चार टीमें बदमाशों को खोज रही हैं, जिसमें एक टीम शाहजहांपुर रवाना हुई है। उधर मोहम्मदी के प्रभारी कोतवाल आनंद शाही का कहना है कि घटना का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।

मोहम्मदी के पत्रकार हरिश्चंद्र सिंह 16 मई की रात सवा 10 बजे कसबे से अपने गांव केहुआ बाइक से जा रहे थे। बाइक उनके चाचा गंगा सिंह चला रहे थे। मोहम्मदी-पुवायां रोड पर करीब तीन किलोमीटर आगे गांव मगरेना से पहले निर्माणाधीन पुलिया के पास घात लगाए बैठ छह सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाकर पत्रकार हरिश्चंद्र का रिवाल्वर, दो मोबाइल और 24 सौ रुपये लूट लिए थे और चाचा गंगा सिंह की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। घटना के खुलासे को एसपी अखिलेश चौरसिया ने चार टीमें बनाई हैं। प्रभारी कोतवाल आनंद शाही का कहना है कि मामले में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस की एक टीम शाहजहांपुर में बदमाशों की लोकेशन मिलने पर दबिश देने गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed