{"_id":"573c6e3a4f1c1b5b26ac80cb","slug":"uncle-got-vital-clues-in-the-murder-of-journalist","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार के चाचा की हत्या के मामले में मिले अहम सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्रकार के चाचा की हत्या के मामले में मिले अहम सुराग
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी (खीरी)।
Updated Wed, 18 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ, पुलिस टीम शाहजहांपुर रवाना
पत्रकार के साथ लूटपाट और चाचा की दो गोलियां मारकर हत्या के मामले में मोहम्मदी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस की चार टीमें बदमाशों को खोज रही हैं, जिसमें एक टीम शाहजहांपुर रवाना हुई है। उधर मोहम्मदी के प्रभारी कोतवाल आनंद शाही का कहना है कि घटना का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
मोहम्मदी के पत्रकार हरिश्चंद्र सिंह 16 मई की रात सवा 10 बजे कसबे से अपने गांव केहुआ बाइक से जा रहे थे। बाइक उनके चाचा गंगा सिंह चला रहे थे। मोहम्मदी-पुवायां रोड पर करीब तीन किलोमीटर आगे गांव मगरेना से पहले निर्माणाधीन पुलिया के पास घात लगाए बैठ छह सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाकर पत्रकार हरिश्चंद्र का रिवाल्वर, दो मोबाइल और 24 सौ रुपये लूट लिए थे और चाचा गंगा सिंह की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। घटना के खुलासे को एसपी अखिलेश चौरसिया ने चार टीमें बनाई हैं। प्रभारी कोतवाल आनंद शाही का कहना है कि मामले में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस की एक टीम शाहजहांपुर में बदमाशों की लोकेशन मिलने पर दबिश देने गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।