{"_id":"58cacf1c4f1c1b741132cebe","slug":"two-young-men-had-molested-baby-girl-s-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने दुराचार कर घोंटा था बच्ची का गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों ने दुराचार कर घोंटा था बच्ची का गला
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)।
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी साले-बहनोई गिरफ्तार, सामूहिक रेप और पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज
नाराज ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में की तोड़फोड़, आग लगाने की कोशिश
सात साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या को लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। बुधवार की शाम हुई घटना से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई कि बच्ची कीमौत गला घोंटने से हुई । प्राइवेट पार्ट क्षतविक्षत मिला है। रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। खीरी पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बच्ची के पिता के अनुसार उसकी बेटी को बुधवार की शाम को पास के मोहल्ला हनिया टोला निवासी तिलका और उसका बहनोई पीलू निवासी महेवागंज थाना कोतवाली सदर बहला-फुसला कर ले गए थे। देरशाम तक बच्ची के घर न लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद रामापुर रोड पर स्थित बाग में बच्ची मरणासन्न हालत में मिली। उसे आनन-फानन में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में प्रथम दृष्टया साक्ष्यों के आधार पर रेप का आरोप लगा था। इस घटना से नाराज लोगों ने रात में ही आरोपियों के घर तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने एक आरोपी को किसी तरह लोगों से बचाकर थाने लाई। बच्ची के शव को रात में जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। गुरुवार को शव का तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गैंगरेप और पाक्सो एक्ट में चालान भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दरिंदगी की पुष्टि हुई है।