{"_id":"58af267f4f1c1b1b4bb2332a","slug":"two-teenage-girls-in-separate-incidents-of-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग घटनाओं में दो किशोरियों से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग घटनाओं में दो किशोरियों से दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
RAPE
एक मामले में रिपोर्ट दर्ज, दूसरे में टरकाया
अलग-अलग स्थानों पर दो किशोरियों से दुराचार के मामले प्रकाश में आए हैं। हैरमखेड़ा में हुए दुराचार के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जबकि निघासन में हुई घटना की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
हैरमखेड़ा। थाना मैगलगंज क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी अपनी सात वर्षीय चचेरी बहन के साथ शौच के लिए गई थी। पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया। गन्ने के खेत में ले जाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुराचार किया। चचेरी बहन के बताने पर जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार, पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
घटना बुधवार की है। पीड़ित के भाई ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन, चचेरी बहन के साथ रेलवे लाइन के पार शौच करने गई थी। रेलवे लाइन पर पहले से मौजूद गांव के ही राजाराम सक्सेना ने उसकी बहन का हाथ पकड़ लिया और गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने लगा। शोर मचाने पर आरोपी ने बहन के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। यह देख कर उसकी चचेरी बहन भागकर घर पहुंची और परिवार वालों को घटना बताई। जिस पर घर वाले गांव के कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकला। भाई ने बताया कि जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो बहन के मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। इस पर उसने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ दुराचार, पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दीं, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सका। उन्होंने बताया कि पीड़ित का मेडिकल लीगो अभी पूरा नहीं हो सका है। इसलिए दुराचार के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
निघासन। महिला उत्पीड़न और रेप के मामलों को लेकर एसपी भले ही गंभीर हों, लेकिन निघासन पुलिस के लिए ये मामले कोई मायने नहीं रखते हैं। बुधवार को क्षेत्र के एक गांव में बथुआ बीनने गई 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया। पीड़िता जब थाने पहुंची तो पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कहकर कोतवाली से लौटा दिया।
गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे उसकी 14 वर्षीय पुत्री गांव के बाहर खेत में बथुआ बीनने गई थी। जहां पहुंचे गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और उसे गन्ने के खेत में खींचकर ले गया, जहां दुराचार किया। आरोपी ने पुत्री कोे घटना किसी से बताने पर जान से मार देने की धमकी दी और छोड़कर चला गया। आरोपी के चंगुल से छूटी पुत्री घर पहुंची तो उसके कपड़े फटे थे। लड़की ने घर वालों को पूरी बात बताई। गुरुवार की सुबह पीड़ित अपनी मां के साथ थाने पहुंची। थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराना भी मुनासिब नहीं समझा। पुलिस ने उसे जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर कोतवाली से बाहर कर दिया। इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को मेडिकल परीक्षण कराना चाहिए था। पुलिस ने ऐसा नहीं किया है तो यह गंभीर बात है। यदि पीड़िता कोई शिकायत करती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-दीपेंद्र नाथ चौधरी, एएसपी