{"_id":"571cbfe24f1c1b967f8b5000","slug":"two-passengers-flew-purse","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो यात्रियों का पर्स उड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो यात्रियों का पर्स उड़ाया
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के विंडों पर टिकट खरीदते समय हुई घटना
लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर सक्रिय गिरहकटों ने लखनऊ जा रहे डिग्री कॉलेज के एक शिक्षक समेत दो यात्रियों का पर्स उड़ा दिया। पर्स में हजारों की नकदी समेत महत्वपूर्ण कागजात थे। यह घटना उस समय हुई जब दोनों यात्री टिकट खरीद रहे थे। अभी कुछ दिन पहले ही एक उचक्के ने ट्रेन में महिला यात्री शकुंतला का कुंडल नोचने की कोशिश की थी। पर्स चोरी के मामले में जीआरपी ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, लेकिन किसी का सुराग नहीं लगा है।
शहर के दुर्गापुरम बरखेरवा निवासी मणिन्द्र भूषण मिश्रा धौरहरा स्थित चौधरी बेचेलाल डिग्री कॉलेज में शिक्षक हैं। रविवार को मणिन्द्र को डिग्री कॉलेज के कुछ काम से इटावा जाना था, इसके लिए सुबह वह रेलवे स्टेशन पहुंचे और लाइन में लग कर टिकट खरीदने लगे। इसी बीच गिरहकट ने उनकी जेब से पर्स उड़ा दिया। पर्स में नकदी और जरूरी कागजात थे। वहीं दूसरा यात्री हर्षित निवासी गांव सड़ौना थाना खीरी भी टिकट खरीदने के लिए लाइन में लगा था, तभी गिरहकट ने उसकी भी जेब से पर्स उड़ा दिया। हर्षित के मुताबिक पर्स में करीब एक हजार रुपये की नकदी और कई कागजात थे। इस मामले में जीआरपी ने कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ की, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया। अभी तक जीआरपी किसी गिरहकट को पकड़ नहीं पाई है। इन घटनाओं की जीआरपी ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। एसओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन लोगों के साथ घटना हुई है, उन्होंने जीआरपी को तहरीर नहीं दी है।