{"_id":"583db2644f1c1be665de59fb","slug":"two-of-the-stolen-millions-from-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से लाखों का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Tue, 29 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
फायरिंग कर फरार, एक ही रात में मुन्नूगंज मोहल्ले में हुई वारदात
मोहल्ला मुन्नूगंज के वार्ड नं 12 में सोमवार की रात चोरों ने दो मकानों का ताला तोड़ दिया और लाखों रुपये का सामान चोरी कर खिसकने लगे। इसी बीच शादी समारोह में शामिल होकर वापस आए गृह स्वामी ने घर से बाहर निकल रहे चोरों को देखकर पीछा किया, जिस पर चोरों ने फायरिंग कर दी और भाग निकले। घनी आबादी के बीच एक ही रात में हुई चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है।
सोमवार की रात मोहल्ला निवासी पूर्व पालिका सदस्य देवीदयाल वर्मा के मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और जेवर-नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। देवीदयाल वर्मा ने बताया कि सोमवार रात में वह अपनी पत्नी, पुत्र, बहू और बहन, बहनोई के साथ रामपुर बंभिया में एक शादी समारोह में शामिल होकर रात करीब 1.15बजे अपनी बुलेरो से वापस आए तो देखा कि उनके घर से चोर सिर पर बैग रखकर निकल रहे हैं। घर से चोरों को निकलता देख उन्होंने, पुत्र सुरेश और बहनोई छत्रपाल के साथ चोरों का पीछा किया तो चोर फायर कर भाग निकले। घर में जाकर देखा तो पांच कमरों के ताले टूटे और कमरे में रखे संदूक, सेफ, दीवान बेड का ताला टूटा और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोरों ने छह बैग सहित नए कपड़े, नकदी, जेवर समेत कई लाख का सामान चोरी कर लिया। वहीं देवीदयाल वर्मा के पास में ही रहने वाले और साथ आए बहनोई छत्रपाल ने अपने घर के दरवाजे का चैनल खुला देखा तो वह भी सन्न रह गए। अंदर जाकर देखा तो उनके यहां भी पांच कमरों के दरवाजों के ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा था। छत्रपाल ने बताया कि चोर पांच हजार नकद, सवा किलो वजनी चांदी के पायजेब, एक 32ग्राम सोने का तोड़ा, दो सोने की अंगूठी, 15 चांदी के सिक्के, चार जोड़ी पायल, पांच जोड़ी बिछिया सहित लाखों का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। कोतवाली एसएसआई सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।