Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chaos ensues as fire breaks out at a leaf-plate shop; young men working out in a gym jump from the roof to save their lives.

Bulandshahar News: पत्तल की दुकान में आग से मची अफरा-तफरी, जान बचाने को छत से कूदे जिम कर रहे युवक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chaos ensues as fire breaks out at a leaf-plate shop; young men working out in a gym jump from the roof to save their lives.
बुलंदशहर आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला नजीमपुरा भूड़ में इंपीरियल अस्पताल के बराबर की गली में मंगलवार देर शाम दोने-पत्तल की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से उठे धुएं ने द्वितीय तल पर बने जिम को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर धुआं भरने से वहां कसरत कर रहे करीब 30 से 40 युवकों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए युवक छत से मकान के बराबर में बने खाली प्लाॅट में कूद गए। इस दौरान तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर दमकल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। रात करीब दस बजे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

नजीमपुरा भूड़ निवासी स्थित मकान के भूतल पर दो दुकानें हैं। इनके पीछे ब्यूटी पार्लर बना हुआ है। दुकानों में मकान मालिक का दोने-पत्तल का कारोबार है, जबकि प्रथम तल पर परिवार रहता है। द्वितीय तल पर जिम संचालित है। मंगलवार देर शाम अचानक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। मकान मालिक के बेटे ने सिलिंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरे मकान में धुआं भर गया। उस समय घर में सरिता, उनका बेटा और परिवार की एक अन्य महिला मौजूद थीं। धुएं से दम घुटने लगा तो तीनों किसी तरह बाहर निकल आए।
विज्ञापन

इसी दौरान द्वितीय तल पर जिम में कसरत कर रहे युवकों के सामने भी जान बचाने का संकट खड़ा हो गया। धुएं के कारण जिम में सांस लेना मुश्किल हो गया। बाहर निकलने का रास्ता तलाशते युवकों ने पहले मकान के बराबर में लगे टीनशेड पर छलांग लगाई और फिर खाली प्लाट में कूद गए। इस दौरान कई युवकों को चोटें आईं। तीन युवकों को अधिक चोट लगने पर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
मदद के लिए पहुंचे लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य
घटना के समय पास के अस्पताल में मरीज के साथ आए तीमारदार मोहम्मद कैफ और राहगीर रोहित समेत बड़ी संख्या में लोग मकान में आग लगी देख मदद के लिए पहुंचे। कैफ ने बताया कि बाहर निकली महिलाओं के चेहरे और कपड़े धुएं से काले पड़े थे। वे घबराई हुई थीं। उन्होंने बताया कि घर में मौजूद सभी लोग बाहर आ गए हैं, लेकिन उनका पालतू कुत्ता अंदर ही फंसा हुआ है। इस बीच दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। जनपद के कई थानों की पुलिस को भी बुला लिया गया। एडीएम प्रशासन नितेश कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन और सीओ सिटी प्रखर पांडेय की निगरानी में राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। रात करीब दस बजे आग पूरी तरह काबू पाया गया।
हादसे में जिम में कसरत कर रहे तीन युवकों को छत से कूदने के कारण मामूली चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय


दमकल की टीम ने रात करीब दस बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रमोद कुमार शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

बुलंदशहर आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद

बुलंदशहर आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed